रावलपिंडी 02 सितंबर (कड़वा सत्य) हसन महमूद (पांच विकेट) और नाहिद राणा (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर बंगलादेश ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान को दूसरी पारी में 172 के स्कोर पर ढ़ेर कर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। बंगलादेश को जीत के लिये 184 रन बनाने है।
आज पाकिस्तान ने कल के 12 रन पर दो विकेट के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। सईम अयूब और शान मसूद ने संभल कर खेलते हुए अभी पारी के स्कोर को 47 तक ले गये थे कि तसकीन अहमद ने सईम अयूब (20) को आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। 17वें ओवर में नाहिद राणा ने शान मसूद(28) को पवेलियन भेज दिया। बाबर आजम (11), सऊद शकील (एक) रन बनाकर आउट हुये। एक समय पाकिस्तान ने 81 के स्कोर पर अपने छह विकेट गवां दिये थे। ऐसे समय में मोहम्मद रिजवान (43) और आगा सलमान नाबाद (47) ने पारी को फिर संभाला। हसन महमूद ने 37वें ओवर में मोहम्मद रिजवान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद के चार बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर एक के एक पवेलियन लौट गये। पाकिस्तान की दूसरी पारी 46.4 ओवर में 172 के स्कोर पर सिमट गई।
हसन महमूद और नाहिद राणा ने पाकिस्तान 172 पर समेटा

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

