देहरादून, 27 अप्रैल (कड़वा सत्य) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर (अंडर-14) बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया।
श्री धामी ने उत्तराखंड तथा हिमाचल के मध्य आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इससे पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर, नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप के प्रेसिडेंट पंकज भारद्वाज, सेकेट्री चिरतानजी नेगी, अमित भाटिया, आशीष नेगी, डॉ. वरुण प्रताप सिंह, प्रियांक शर्मा, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल ी मौजूद रहे।
सुमिताभ.
कड़वा सत्य
16वीं सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप शुरू

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

