IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई 2025 से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा होगा, लेकिन आंकड़े और परिस्थितियां इंग्लैंड के पक्ष में जाती दिख रही हैं। जहां भारत के लिए वापसी की उम्मीदें कमज़ोर नज़र आ रही हैं, वहीं इंग्लैंड इस टेस्ट में मजबूत दावेदार के रूप में उतर रही है। आइए जानें, कौन-से तीन अहम कारण हैं जो इंग्लैंड को इस मुकाबले में भारत पर भारी बना सकते हैं। बर्मिंघम में भारत का रिकॉर्ड डराने वाला है अब तक भारत ने इस मैदान पर 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। साल 1967 में मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में खेले गए पहले टेस्ट में ही टीम इंडिया को 132 रनों की करारी शिकस्त मिली थी। सबसे हालिया उदाहरण देखें तो 2022 में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत को इसी मैदान पर इंग्लैंड से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में यह पिच भारत के लिए ज्यादा यादगार नहीं रही है। जसप्रीत बुमराह के खेलने पर सस्पेंस टीम इंडिया की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत जसप्रीत बुमराह इस मैच में शायद न खेलें। हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही कह चुके हैं कि बुमराह इस सीरीज में केवल तीन टेस्ट ही खेलेंगे, लेकिन ये साफ नहीं किया गया है कि कौन से मैच। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वे बर्मिंघम टेस्ट को मिस कर सकते हैं। बुमराह की स्विंग, पेस और विकेट लेने की क्षमता को भारतीय टीम की रीढ़ माना जाता है। उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को नई गेंद से शुरुआती झटके देना कठिन हो सकता है, जिससे इंग्लैंड की मजबूत बैटिंग लाइनअप को बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका मिल सकता है। जो रूट: बर्मिंघम में भारत का सिरदर्द इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट, जिन्हें भारत के खिलाफ पहले ही “रन मशीन” कहा जाता है, एजबेस्टन स्टेडियम में और भी ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं। अब तक रूट ने इस मैदान पर 9 टेस्ट मैचों में 920 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 63 से ऊपर रहा है। उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने इस मैदान पर खेले गए 2 टेस्ट मैचों में 267 रन बनाए हैं। 2022 के टेस्ट में उन्होंने नाबाद 142 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रूट इस बार भी वही तबाही मचा सकते हैं।
IND vs ENG 2nd Test: क्या फिर टूटेगा बर्मिंघम में भारत का सपना? ये 3 वजहें दिला सकती हैं इंग्लैंड को जीत


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

