बिश्केक 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारत की महिला पहलवान अंजू और हर्षिता ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 के चौथे दिन क्रमश: महिलाओं के 53 किग्रा और 72 किग्रा में रजत पदक जीते वहीं मनीषा (महिलाओं के 62 किग्रा) और अंतिम कुंडू (महिलाओं के 65 किग्रा) ने भी प्रतियोगिता के चौथे दिन कांस्य पदक जीतकर पदकों की संख्या चार कर दी।
किर्गिस्तान के बिश्केक में रविवार को मिले इस पदकों के साथ ही भारत ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में अब तक नौ पदक जीत लिये हैं। इससे पहले उदित और राधिका ने रजत पदक और अभिमन्यु, विक्की और शिवानी पवार ने कांस्य पदक हासिल किए हैं।
अंजू और हर्षिता ने रजत, मनीषा और अंतिम कुंडू ने जीता कांस्य पदक


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

