नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (कड़वा सत्य) वेटरन अजय रावत के दो गोलों की मदद से फ्रेंड्स यूनाइटेड ने हिंदुस्तान एफसी को 2- 1 से हरा कर तीसरी डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। अंबेडकर स्टेडियम पर खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में तरुण सांघा उलट फेर करते करते चूक गई।
पहली प्रीमियर लीग की विजेता वाटिका एफसी जैसे तैसे तरुण सांघा के चंगुल से बच पाई। एक समय दो गोलों की बढ़त लेने के बाद तरुणसंघा से चूक हुई और मुकाबला 3-3 से बराबर रहा। तरुण सांघा के गोल अबॉय सिंह(2) और अविजित नसकर ने किए। वाटिका के गोल प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक बॉक्सला, अर्जुन शरीन और अमिताभ रावत ने बांटे।
अजय रावत के दो गोलों से जीता फ्रेंड्स यूनाइटेड


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

