मुम्बई 02 अगस्त (कड़वा सत्य) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टीम मालिकों ने कहा है कि नीलामी में खरीदे जाने के बाद बिना किसी ठोस वजह अनुपलब्ध रहने वाले विदेशी खिलाड़ियों को पर दो साल का प्रतिबंध लगना चाहिए।
टीम मालिकों और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच बुधवार को हुई बैठक में फ्रैंचाइजियों ने यह मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल के सामने विदेशी खिलाड़ियों को बड़ी नीलामी के लिए पंजीकरण कराने को अनिवार्य करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के अनुपलब्ध रहने का असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ता है क्योंकि टीम की रणनीति उन विदेशी खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है।
अनुपलब्ध रहने पर विदेशी खिलाड़ियों पर लगे दो वर्ष का प्रतिबंध :टीम मालिक


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

