पेरिस 09 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में 57 किलोग् वर्ग में डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर भारत को छठा पदक दिलाया।
पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में भारत का यह पहला पदक है। इससे पहले अमन को सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के पहलवान से हार का सामना करना पड़ा था।
अमन ने विश्व चैंपियन अल्बानिया के ज़ेलिमखान अबकारोव को तकनीकी श्रेष्ठता 12-0 के आधार पर हराकर पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर अमन की यह लगातार दूसरी जीत थी। इससे पहले उन्होंने उत्तरी मैसेडोनिया के यूरोपीय चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता व्लादिमीर इगोरोव को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे थे।
कड़वा सत्य
अमन ने डेरियन को हराकर पेरिस ओलंपिक में जीता कुश्ती का पहला कांस्य पदक

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

