ग्वालियर 06 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए बंगलादेश को पहले टी-20 मैच में रविवार को 127 के स्कोर पर समेटा दिया है। अब भारत को जीत के लिए 128 रन बनाने है।
आज यहां भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश को पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने लिटन कुमार दास (चार) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने परवेज हुसैन इमॉन (आठ) को बोल्ड कर बंगलादेश को दूसरा झटका दिया। इस दौरान कप्तान नजमुल शान्तो ने पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में मो. तौहीद हृदोय (12) को वरूण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बना लिया। महमुदउल्लाह (एक) को आउट कर मयंक यादव ने अपने पर्दापण मैच में पहला विकेट लिया। 10वें ओवर में जाकेर अली (आठ) को वरूण चक्रवर्ती ने बोल्ड आउट किया। 12वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने नजमुल शान्तो (27) को अपनी गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। रिशाद हुसैन (11), तसकीन अहमद (12), शोरिफुल इस्लाम (शून्य) और मुस्तफिजुर रहमान (एक) रन बनाकर आउट हुये। मेहदी हसन मिराज ने 32 गेंदों में (नाबाद 35) रनों की पारी खेली। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश की पूरी टीम 19.5 ओवर में 127 के स्काेर पर सिमट गई।
अर्शदीप और वरुण ने बंगलादेश को 127 पर समेटा


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

