पेरिस 30 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय महिला निशानेबाज मेें अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 वर्ग की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते है।
आज यहां फाइनल मुकाबले में अवनि ने पैरालंपिक निशानेबाजी में नया रिकार्ड बनाते हुए 249.7 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया की ली युनरी और अवनि के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अवनि ने आखिरी शॉट पर 10.5 का स्कोर किया। वहीं कोरियाई निशानेबाज का आखिरी शॉट पर 6.8 का स्कोर रहा। इसी के साथ अवनि ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। युनरी को 246.8 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं मोना अग्रवाल ने 228.7 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ अवनि पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है।
अवनि ने पैरालंपिक निशानेबाजी स्पर्धा में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

