नयी दिल्ली 15 मार्च (कड़वा सत्य) पीठ की चोट से उबर रहे लुंगी एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर- मैकगर्क को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल किया गया है।
लुंगी एनगिडी को इस वर्ष की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका प्रीमियर टी-20 के दौरान चोट लगी थी। फ्रेजर-मैकगर्क को 50 लाख रूपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इस सत्र में आईएीटी-20 में दुबई कैपिटल्स के लिए तीन मैच खेले। उन्होंने अपनी तीन पारियों में 213.72 की स्ट्राइक रेट से 54 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 109 रन बनाए। वह लेगस्पिन गेंदबाज भी है। उन्होंने पेशेवर क्रिकेट में अभी तक केवल चार ओवर डाले है। उन्होंने अब तक 37 टी-20 खेले हैं और उनका स्ट्राइक रेट 133.54 है।
आईपीएल 2024 के लिए लुंगी एनगिडी की जगह जेक फ्रेजर-मैकगर्क दिल्ली की टीम में


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

