क्वालालंपुर 31 जनवरी (कड़वा सत्य) डेविना पेरिन (45) और कप्तान अबी नॉरग्रोव (30) रनों की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड की टीम ने शुक्रवार को महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को जीत के लिए 114 रनों का लक्ष्य दिया हैं।
आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेमिमा स्पेंस और डेविना पेरिन की सलामी जोड़ी ने संभलकर खेलते हुए पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। पांचवें ओवर में पारुनिका सिसोदिया ने जेमिमा स्पेंस (नौ) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। सिसोदिया ने अगली ही गेंद पर ट्रुडी जॉनसन (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी कप्तान अबी नॉरग्रोव ने डेविना पेरिन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में आयुषी शुक्ला ने डेविना पेरिन को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। डेविना पेरिन ने 40 गेंदोें में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (45) रनों की पारी खेली। इसके बाद इंग्लैंड ने भी अपने दो विकेट जल्द ही गवां दिये। भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे इंग्लैंड के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। अबी नॉरग्रोव ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (30) रन बनाये। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 113 रन का स्कोर खड़ा किया। अमु सुरेनकुमार (14) रन बनाकर नाबाद रही।
इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को दिया 114 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

