अनंतपुर 15 सितंबर (कड़वा सत्य) तनुष कोटियान (चार विकेट) और शम्स मुलानी (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ‘ए’ ने दलीप ट्रॉफी के तीसरे मैच के चौथे दिन रविवार को इंडिया ‘डी’ को 186 रनों से हरा दिया है।
आज यहां इंडिया ‘डी’ ने कल के एक विकेट पर 63 से आगे खेलना शुरु किया, इसी दौरान 30 ओवर में जब टीम का स्कोर 102 रन था यश दुबे (37) दुभाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गये। इसके बाद शम्स मुलानी देवदत्त पड़िक्कल (1) को बोल्ड कर इंडिया ‘डी’ को तीसरा झटका दिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने रिंकू भुई के साथ मिलकर कुछ देर पारी को सभाला, लेकिन 47वें ओवर में मुलानी ने अय्यर (41) को अपना शिकार बनाकर बड़ी हो रही साझेदारी को तोड़ा। संजू सैमसन (40) भी मुलानी का शिकार बने। सारांश जैन (5) को तनुष कोटियान ने आउट किया। उसके बाद तनुष कोटियान ने रिंकू भुई (113) को आउट कर इंडिया ‘डी’ की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। सौरभ कुमार (22) और हर्षित राणा (24) रन बनाकर आउट हुये। इंडिया ‘ए’ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन का मुजाहिरा करते हुए इंडिया ‘डी’ की टीम को 82.2 ओवर में 301 के स्कोर पर समेट दिया।
इंडिया ‘ए’ की ओर तनुष कोटियान ने चार विकेट लिये। शम्स मुलानी को तीन विकेट मिले। खलील अहमद और रियान पराग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले प्रथम सिंह (122) और तिलक वर्मा (111 नाबाद) के बीच शतकीय भागीदारी की मदद से इंडिया ‘ए’ ने दलीप ट्राफी मुकाबले के तीसरे दिन शनिवार को तीन विकेट पर 380 रन पर पारी घोषित कर इंडिया ‘डी’ 488 रनों का लक्ष्य दिया था
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंडिया डी अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिये थे।
इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंडिया डी पहली पारी में देवीदत्त पड्डिकल के 92 रनो के योगदान के बावजूद 183 रनों पर सिमट गयी थी।
इंडिया ने पहली पारी में 107 रनों की बढ़त के बाद प्रथम सिंह (122) और तिलक वर्मा (111 नाबाद) के बीच शतकीय भागीदारी की मदद से इंडिया ‘ए’ ने तीन विकेट पर 380 का स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी थी। इंडिया ‘डी’ को 488 रनों का लक्ष्य मिला था।
कड़वा सत्य
इंडिया ए ने इंडिया डी को 186 रनों से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

