अनंतपुर 12 सितंबर (कड़वा सत्य) इंडिया सी ने अच्छी शुरुआत के बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज इशान किशन (111) की शतकीय और बाबा इन्द्रजीत (78) रनों अर्द्धशतकीय पारियों की बदौलत गुरुवार को दलीप ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में इंडिया बी के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिया है।
आज यहां इंडिया बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया सी ने अच्छी शुरुआत के पहले विकेट लिये 96 रन जोड़े। नवदीप सैनी ने रजत पाटीदार (40) को बोल्ड कर इंडिया बी को पहली सफलता दिलाई। स्कोर में मात्र एक रन के इजाफे के बाद मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन (43) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद इशान किशन और बाबा इन्द्रजीत ने पारी को संभला और दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 189 रनों की साझेदारी हुई। बाबा इंद्रजीत को राहुल चाहर ने (78) पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।अभिषेक पोरेल (12) रन बनाकर आउट हुये। पांचवें विकेट के रूप में इशान किशन को (111) पर मुकेश कुमार ने बोल्ड आउट किया।
इशान किशन का शतक, इंडिया सी बड़े स्कोर की ओर

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

