नयी दिल्ली, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) हॉकी इंडिया ने खेल के समावेशी, प्रशंसक-अनुकूल वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता के तहत 15 से 25 फरवरी तक होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के सभी पुरुष और महिला वर्ग के मैचों के लिए निशुल्क टिकट की घोषणा की हैं।
इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “हमें भुवनेश्वर में एफआईएच प्रो लीग की मेजबानी करने पर गर्व है, एक ऐसा शहर जो विश्व स्तरीय हॉकी का पर्याय बन गया है। मुफ्त टिकट की पेशकश करके, हम स्टेडियम में एक रोमांचक माहौल बनाने की उम्मीद करते हैं। यह ओडिशा और भारत के लिए वैश्विक मंच पर हॉकी के प्रति अपने जुनून को दिखाने का एक विशेष अवसर है।”
एफआईएच हॉकी प्रो लीग के टिकट मिलेंगे निशुल्क: हॉकी इंडिया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

