दुबई 11 अक्टूबर (कड़वा सत्य) एश्ली गार्डनर, ऐनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहम की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को महिला टी-20 विश्वकप के 14वें मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम को 19.5 ओवर में 82 के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया है।
आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले तीन विकेट पांच-पांच और छह रन के अंतराल पर 23 के स्कोर पर गवां दिये। मुनीबा अली (सात), सदफ शम्स (तीन) और सिदरा अमीन (12) रन बनाकर आउट हुई। मेगन शूट, सोफी मोलिन्यू और ऐनाबेल सदरलैंड ने इन तीनों विकेटों को आपस में बांट लिया। निदा डार (10) और ओमाइमा सोहैल (तीन) को जॉर्जिया वेयरहम ने अपना शिकार बनाया। आलिया रियाज ने टीम के लिए सर्वाधिक (26) रन बनाये। इसके बाद तो एश्ली गार्डनर पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटी। उन्होंने इरम जावेद (12) तुबा हसन (3), सैयदा अरूब शाह (एक), नाशरा संधू (शून्य) को अपना शिकार बनाया। पाकिस्तान की पूरी टीम 19.5 ओवर में 82 रन पर सिमट गई।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ली गार्डनर ने चार विकेट लिये। ऐनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहम ने दो-दो विकेट लिये। मेगन शूट और सोफी मोलिन्यू को एक-एक विकेट मिला।
कड़वा सत्य
एश्ली गार्डनर का कहर, पाकिस्तान को 82 पर किया ढ़ेर

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

