मीरपुर 21 मार्च (कड़वा सत्य) एनाबेल सदरलैंड के नाबाद 58 रनों की अर्धशतकीय और अलाना किंग की 46 रनों की शानदार पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने गुरुवार को एकदिवीय मुकाबले में बंगलादेश की महिला टीम को जीत के लिये 214 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां बंगलादेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड शून्य का विकेट गवां दिया। इसके बाद एलिसे पेरी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गई। कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। नौवें ओवर में हीली भी 24 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद नाहिदा अख्तर ने ताहलिया मैकग्राथ को नौ रन पर पगबाधा कर दिया। बेथ मूनी 25 रन, एशले गार्डनर 32 रन और जॉर्जिया वेयरहैम 12 रन बनाकर आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 213 रन बनाये। एनाबेल सदरलैंड 58 रन और अलाना किंग 46 बनाकर नाबाद रही।
ऑस्ट्रेलिया ने बंगलादेश को दिया 214 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

