नयी दिल्ली 21 अप्रैल (कड़वा सत्य) सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि दिल्ली प्रमुख गेंदबाज कुलदीप यादव की गेंदबाजी के लगातार वीडियो देखने की योजना से बेहतरीन बल्लेबाजी करने में मदद मिली।
मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, “मैं हर मैच में विपक्षी टीम के मुख्य गेंदबाजो के खिलाफ अलग से योजना बनाता हूं। मैं मैच से एक दिन पहले उनके जैसे ही नेट गेंदबाज को नेट्स में खेलता हूं। मैं सुनिश्चित करता हूं कि वे नेट गेंदबाज उनके जैसे एकदम हूबहू तो नहीं पर उनसे बहुत समान हों। इससे मुझे बहुत मदद मिलती है। मैंने इस मैच से पहले कुलदीप के खिलाफ भी योजना बनाई थी क्योंकि वह दिल्ली के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं। मैं लगातार उनकी गेंदबाज़ी के वीडियोज़ भी देख रहा था।”
कुलदीप के गेंदबाजी वीडियो देखने की योजना से मिली मदद: अभिषेक

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

