पेरिस 01 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय एथलीटों का गुरुवार को पेरिस ओलंपिक के छठे दिन मिलाजुला प्रदर्शन रहा। निशानेबाजी में स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता वहीं लक्ष्य सेन ने बैंडमिंटन के पुरुष एकल मैच में क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी।
भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीता। चेटेउरौक्स में कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस की फाइनल प्रतियोगिता में अपना पहला और भारत के लिए निशानेबाजी में तीसरा पदक हासिल किया। कुसाले ने फाइनल स्पर्धा में 451.4 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने विश्व के नंबर वन निशानेबाज को हराकर कांस्य पदक जीता। वह भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले सातवें निशानेबाज हैं। इसके साथ ही वह ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय निशानेबाज हैं।
कुसाले ने भारत को कांस्य पदक दिलाया, लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

