लखनऊ 05 मई (कड़वा सत्य) सुनील नारायण की (81) रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की फिल सॉल्ट और सुनील नारायण की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 61 रन जोडे। पांचवें ओवर में नवीन उल हक ने फिल सॉल्ट को आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। सॉल्ट ने 14 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से (32) रन बनाये। इसके बाद 12वें ओवर में रवि बिश्नोई ने सुनील नारायण को आउट किया। सुनील नारायण ने 39 गेंदों में छह चौके और सात छक्के लगाते हुए तूफानी अंदाज में (81) रनों की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी (32), आंद्रे रसल (12), रिंकू सिंह (16) और कप्तान श्रेयस अय्यर (23) रन बनाकर आउट हुये। रमनदीप सिंह 25 और वेंकटेश अय्यर (1) रन बनाकर नाबाद रहे।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 236 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

