रांची, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) झारखंड के राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने गुरुवार को कहा खेलकूद की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से अनुशासन एवं आपसी समन्वय की भावना प्रबल होती है।
आज होमगार्ड के सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर, रांची में झारखण्ड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रतिभागी जय एवं पराजय दोनों में समभाव की भावना रखते हैं। यह भावना मनोबल को बढ़ाता है जिससे वे अपने कार्यों को दक्षतापूर्वक एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न करने की दिशा में प्रेरित होते हैं।
उन्होंने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी की स्थापना व्यापक उद्देश्य के साथ की गयी थी। आज यह संगठन राज्य स्तर पर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर भी अपनी भूमिका निभा रहा है। आपातकालीन समय में भी यह सक्रिय रहता है। होमगार्ड की सेवा में ढ़ाचागत सुधार एवं सुविधा में बढ़ोतरी हेतु कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा के लिए अग्निशमन सेवा अधिनियम की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है जिससे भविष्य में इस सेवा में व्यापक सुधार हो सकेगा।
राज्यपाल ने विश्ववास प्रकट करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना का परिचय देंगे और इसी भावना के साथ अपने कर्तव्य का भी निर्वहन करेंगे।
विनय राम
खेलकूद की प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से अनुशासन एवं आपसी समन्वय की भावना प्रबल होती है :राज्यपाल


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

