लखनऊ 27 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश खेल समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खिलाड़ियों को सम्मानित किये जाने के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि 2014 से पहले उत्तर प्रदेश का नाम घोटालों के लिये लिया जाता था जबकि आज कॉमनवेल्थ के घोटाले की चर्चा नहीं होती, मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का नाम छपता है। लगभग एक दशक में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रधानमंत्री ने जहां खेलों का बजट तीन गुना बढ़ाया है तो वहीं उत्तर प्रदेश में भी खेलों को प्रोत्साहन मिला है। आज खिलाड़ियों को इतनी सुविधाएं मिल रही हैं कि उन्हें अपने खर्चे पर नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस पर ध्यान देना होता है।
उन्होने कहा कि यही वजह है कि एशियन गेम्स में खिलाड़ियों ने 107 मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। पैराएशियन खिलाड़ियों ने इस आंकड़े को भी पार कर लिया। जितना आप सबने किया, उससे बढ़-चढ़कर सरकारों ने प्रोत्साहन दिया। आप सबने वो करके दिखाया, जिस पर आपको ही नहीं पूरे समाज को और पूरे देश को गर्व है। ये पड़ाव नहीं शुरुआत है। आपकी उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री योगी ने जो संकल्प लिया है, निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश खेलों में सबसे आगे रहने वाला है। योगी उत्तर प्रदेश को खेलों में आगे ले जाना चाहते हैं,उनके सपने को साकार करने की जिम्मेदारी आप सबकी है।
ठाकुर ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, पूरे देश को यहां से ऊर्जा मिल रही है। पहले उत्तर प्रदेश का नाम दंगों के लिए आता था, अब यहां दंगल होते हैं। पहले सड़कों पर गोलियां चलती थीं, लेकिन अब हमारे शूटर ओलंपिक में पदक पर निशाना साधते हैं। योगी आप सुविधाएं देते रहें, हमारे खिलाड़ी इतिहास रचते रहेंगे।
प्रदीप
खेलों में भी उत्तर प्रदेश होगा सबसे आगेः अनुराग ठाकुर


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

