अहमदाबाद 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) साई सुदर्शन नाबाद (84) और शाहरुख खान (58) रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (5) का विकेट गवां दिया। उसके बाद कप्तान शुभमन गिल (16) बनाकर पवेलियन लौट गये। साई सुदर्शन और शाहरुख खान की जोड़ी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट लिये (86)रनों की साझेदारी की। शाहरुख खान ने 30 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (58) रन बनाये। साई सुदर्शन ने 49 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 84 रनों की पारी खेली। डेविड मिलर 19 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन का स्कोर खड़ा किया।
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 201 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

