प्रिटोरिया 13 जनवरी (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका ने 19 फरवरी से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे और लुंगी एनगिडी को जगह दी हैं।
चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चोट के कारण चार से सात महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने वाले नोर्टजे और एनगिडी को दक्षिण अफ्रीका की टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। नोर्टजे पैर की अंगुली टूटने तथा एनगिडी कमर की चोट के कारण टीम से बाहर थे। एनगिडी ने पार्ल रॉयल्स के लिए एसए 20 में वापसी की है, जबकि नोर्टजे आने वाले हफ्तों में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में नोर्टजे और एनगिडी की वापसी


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

