जयपुर 06 अप्रैल (कड़वा सत्य) विराट कोहली ( 113 नाबाद) के शानदार शतक और फाफ डुप्लेसी (44) के साथ 125 रन की शतकीय भागीदारी की मदद से रायल चैलेंजर्स बैंगलूरु (आरसीबी) ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में राजस्थान रायल्स (आरआर) के खिलाफ तीन विकेट पर 183 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर लिया।
सवाई मानसिंह स्टेडियम पर टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की सलामी जोड़ी ने आक् क शुरुआत की। दोनो बल्लेबाजों ने पहले 14 ओवर में 125 रन ठोक कर बड़े स्कोर का संकेत दे दिया था। डुप्लेसी 15वें ओवर की पहली गेंद पर फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल का शिकार बने जिसके बाद आखिरी के छह ओवर के खेल में विराट ने अपनी रफ्तार बढायी और मैदान के चारों ओर चौकों छक्कों की बौछार कर दी। उन्होने अपनी शतकीय परी में 72 गेंद खेल कर 12 चौके और चार ऊंचे छक्के लगाये।
उन्होने पारी के आखिरी गेंद पर भी गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचा हालांकि डुप्लेसी के बाद दूसरे छोर पर उन्हे अपेक्षित मदद नहीं मिली वरना आरसीबी का स्कोर 200 के करीब पहुंच सकता था। ग्लेन मैक्सवेल मात्र एक रन बना पाये जबकि साैरभ चौहान ने नौ रनों का योगदान दिया। कैमरून ग्रीन पांच रन बना कर नाबाद लौटे।
यजुवेंद्र चहल राजस्थान के सर्वाधिक सफल गेंदबाज रहे जिन्होने 34 रन देकर मेहमान टीम के दो बल्लेबाजों को आउट किया वहीं नांद्र बर्गर ने मैक्सवेल का उपयोगी विकेट झटका।
कड़वा सत्य
जयपुर में विराट शो, बैंगलूरु ने राजस्थान को दिया 184 रन का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

