पेरिस 06 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है। फाइनल में पहुंचे जर्मनी का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। वहीं भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए स्पेन से भिड़ेगी।
आज यहां खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कर भारत काे बढ़त दिलाई। यह पेरिस 2024 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में उनका आठवां गोल था। इस के साथ ही वह ओलंपिक में सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरिंग चार्ट में शीर्ष पर पहुंचा गये है। पहले क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ हावी रहा।
हालांकि, दूसरे क्वार्टर में केवल तीन मिनट में, गोंजालो पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह की मदद से पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोलकर बराबरी की। चौथे क्वार्टर में मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में गोल करके गत विश्व चैंपियन जर्मनी को निर्धारित समय के अंतिम क्वार्टर में बढ़त दिला दी।
कड़वा सत्य
जर्मनी, भारत को 3-2 से हराकर पुरुष हॉकी ओलंपिक के फाइनल में


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

