धर्मशाला, 19 अक्टूबर (कड़वा सत्य) हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागबानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बहुआयामी तरीके से विस्तार प्रदान कर रही है। इस पहल का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य के जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। जल क्रीड़ा आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के सरकार के इस प्रयास से हिमाचल प्रदेश देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनकर उभरेगा।
शनिवार को खटियाड़ में क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र पोंग बांध का औचिक निरीक्षण करने के उपरांत श्री नेगी ने कहा कि जिला कांगड़ा के पौंग बांध में साहसिक खेल गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतियाल और जसवां- परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चौक क्षेत्र में पौंग बांध में जल क्रीड़ा गतिविधियां शुरू करने की अनुमति मिल गई है।
जल क्रीड़ा गतिविधियों को दिया जाएगा व्यापक प्रोत्साहनः नेगी

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

