निगाटा 28 सितंबर (कड़वा सत्य) भारत के गुलवीर सिंह ने शनिवार को जापान के निगाटा में योगिबो एथलेटिक्स चैलेंज कप 2024 मीट में पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विश्व कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्तर की दो दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे डेन्का बिग स्वान स्टेडियम में गुलवीर सिंह ने 13:11.82 सेकेंड का समय दर्ज करते हुए रेस जीती। 26 वर्षीय भारतीय एथलीट ने इस साल की शुरुआत में ही संयुक्त राज्य अमेरिका में पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल एथलेटिक्स मीट में 13:18.92 के समय के साथ हमवतन अविनाश साबले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था। योगिबो एथलेटिक्स चैलेंज कप 2024 में उन्होंने 7 सेकेंड कम समय दर्ज करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया।
जापान एथलेटिक्स मीट में गुलवीर ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को किया बेहतर

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

