मुम्बई 15 अप्रैल (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड टी-20 विश्व कप के बाद आ करने की बजाय मेजर लीग क्रिकेट के दूसरे सत्र में खेलने के लिए स्टीवन स्मिथ के जुड़ेंगे।
हेड इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल में खेल रहे हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप 29 जून को समाप्त होगा। उन्होंने टी-20 विश्वकप के बाद ऑस्ट्रेलिया में आ करने की बजाय वाशिंगटन फ्रीडम के साथ अनुबंध करके मेजर लीग में खेलने का विकल्प चुना है। टी-20 विश्वकप के बाद सितंबर में इंग्लैंड के सफेद गेंद दौरे तक ऑस्ट्रेलिया का कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं है। हेड और स्मिथ फ्रीडम के नए कोच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के तहत खेलेंगे, जिन्होंने हाल ही में ग्रेग शिपर्ड की जगह ली थी।
टी-20 विश्वकप के बाद मेजर लीग में खेलेंगे ट्रैविस हेड

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

