काेलंबो 13 फरवरी (कड़वा सत्य) श्रीलंका के खिलाफ 17 फरवरी से शुरु हो रही टी20 श्रृखंला में अफ़ग़ानिस्तान के तीन अहम खिलाड़ी चोट के कारण भाग नहीं ले सकेंगे।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी बयान के अनुसार टीम के नियमित कप्तान और स्टार स्पिनर राशिद ख़ान के अलावा मुजीब उर रहमान, मोहम्मद सलीम को चोट के कारण टीम में जगह नहीं दी गयी है वहीं विकेटकीपर इकराम अलीख़िल और रहमत शाह के स्थान पर मोहम्मद इशाक़ और वफ़ादार मोमंद को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। राशिद पीठ की चोट से उबर रहे हैं जबकि मुजीब को श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे श्रृंखला की शुरुआत से पहले दाहिने हाथ में मोच आ गई थी। तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सलीम भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवर नहीं हो पाए हैं।
तीन अहम सदस्यों के बगैर अफगानिस्तान करेगा श्रीलंका का मुकाबला

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

