जालंधर, 28 दिसंबर (कड़वा सत्य) राउंडग्लास तेहांग ने पेनल्टी शूट-आउट में राउंडग्लास मीठापुर को 4-3 से हराकर दूसरा राउंडग्लास ग्रासरूट हॉकी लीग 2023 अंडर-16 का खिताब अपने नाम कर लिया।
पहले सेमीफाइनल में राउंडग्लास तेहांग ने राउंडग्लास संसारपुर को 2-0 के अंतर से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राउंडग्लास मीठापुर ने राउंडग्लास बाबा बकाला को 1-0 के अंतर से हराया। फाइनल मुकाबले में राउंडग्लास तेहांग और राउंडग्लास मीठापुर ने शानदार खेल दिखाया। खेल के 10वें मिनट में मीठापुर के नवप्रीत महाय ने गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया जबकि 18वें मिनट में तेहंग के कप्तान हर्षदीप सिंह ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील स्कोर कर 1-1 से बराबर कर दिया।
तेहांग ने जीता राउंडग्लास ग्रासरूट हॉकी लीग का खिताब


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

