दुबई 12 अक्टूबर (कड़वा सत्य) दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने नपी तुली गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां आईसीसी महिला विश्वकप के 16वें मैच में बंगलादेश को 106 रन के मामूली स्कोर पर रोक दिया।
दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश टीम का पहला विकेट पहले ही ओवर में शून्य के स्कोर पर ही गिर गया जब मरीजान काप ने सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर को जाफ्टा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद आठवें ओवर में अनरी डर्कसन ने दूसरी सलामी बल्लेबाज साथी रानी (19) को बोश के हाथों कैच आउट कराकर बंगलादेश को दूसरा झटका दे दिया। उस समय टीम का स्कोर 36 था।
दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को सस्ते में समेटा

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

