पेरिस 06 सितंबर (कड़वा सत्य) भारतीय एथलीट दिलीप गावित ने पुरुष 400 मीटर टी47 स्पर्धा में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। वहीं दृष्टिबाधित एथलीट सिमरन शर्मा ने भी महिला 200 मीटर टी12 राउंड 1 दौड़ में पांचवें स्थान के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
आज यहां हुये मुकाबले में पैरा एथलीट दिलीप गावित ने पुरुष 400 मीटर टी47 राउंड 1 में 49.54 समय के साथ सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए फाइनल में जगह बनाई। दिलीप अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहे।
दिलीप 400 मी टी47 के फाइनल में, सिमरन 200मी टी 12 के सेमीफाइनल में

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

