नयी दिल्ली 05 मार्च (कड़वा सत्य) जेमिमाह रॉड्रिग्स के नाबाद 69 रन और कप्तान मेग लानिंग की 53 रनों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स महिला ने मंगलवार को विमेंस प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस महिला को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की कप्तान मेग लानिंग और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 48 रन जोड़े। इस्माइल ने पांचवे ओवर में शेफाली वर्मा 28 रन को आउट कर दिल्ली का पहला झटका दिया। इसके बाद 10वें ओवर में ऐलिस कैप्सी 19 रन को मैथ्यूज ने बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया। मैरिजेन कप्प 11 रन बनाकर आउट हुई। मेग लानिंग और जेमिमाह रॉड्रिग्स ने पारी काे संभाला और तेजी के साथ रन बटोरे। लानिंग ने 38 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। वहीं जेमिमाह रॉड्रिग्स 33 गेंदों में आठ चौको और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाये और जेस जॉनसन भी चार रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट 192 रनों का स्कोर खड़ा किया।
मुम्बई इंडियंस की ओर से शबनिम इस्माइल, साइका इशाक, पूजा वस्त्रकर और हेली मैथ्यूज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 193 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

