नई दिल्ली, 26 जनवरी (कड़वा सत्य) आधुनिक भारतीय हॉकी के ‘दीवार’ भारत के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
मौजूदा भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम के कोच के रूप में कार्यरत भारत के पूर्व गोलकीपर श्रीजेश महान मेजर ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण प्राप्त करने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बन गए हैं। मेजर ध्यानचंद को वर्ष 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। हॉकी इंडिया ने श्रीजेश को उनकी इस उपलब्धि के लिये बधाई दी है।
ध्यानचंद के बाद पद्म भूषण से सम्मानित होने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी बने श्रीजेश


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

