नयी दिल्ली 10 मई (कड़वा सत्य) युवा मामले और खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने दो बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन को पेरिस 2024 ओलंपिक की तैयारी के लिए उच्च तकनीकी (हाई-टेक) उपकरण उपलब्ध कराने अनुरोध और टेनिस खिलाड़ी शरत कमल को जर्मनी में प्रशिक्षण को मंजूरी दे दी है।
इन अत्याधुनिक उपकरणों में लेजर यूनिट-बीटीएल, एंकल रैप गेम रेडी, फुल लेग रैप गेम रेडी, हैंड रिस्ट रैप गेम रेडी और ट्रॉली बीटीएल लेजर यूनिट शामिल हैं। इन सभी में हाई-इंटेंसिटी वाले लेजर एप्लीकेशन का उपयोग किया जाता है जो ऑपरेटर की आवश्यकता के बिना समान रूप से ऊर्जा के प्रसार को नियंत्रित करता है। ये उपकरण पीठ जकड़न, मांसपेशियों के दर्द को कम करने और चोट से उबरने में अत्यधिक प्रभावी होती है।
निकहत जरीन को मिलेंगे हाई-टेक उपकरण, शरत कमल जर्मनी में लेंगे प्रशिक्षण


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

