पेरिस 02 सितंबर (कड़वा सत्य) भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में बैडमिंटन स्पर्धा की पुरुष एकल एसएस3 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीत लिया।
नितेश ने आज खेले गए फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बेथेल को 21-14, 18-21 और 23-21 से हराया।
नितेश ने पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले महिला निशानेबाज अवनि लखेरा ने स्वर्ण पदक जीता। 29 वर्षीय नितेश पुरुष एकल एसएल3 श्रेणी में टीम इंडिया के लिए पदक जीतने वाले तीसरे पैरा शटलर बन गए हैं।
विश्व चैम्पियनशिप 2024 के कांस्य पदक विजेता नितेश ने पैरालंपिक 2024 में अपने सभी पांच मैचों में जीत हासिल की और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
इससे पहले तुलसीमथी मुरुगेसन ने पैरालंपिक 2024 खेलों में हमवनत मनीषा दास को 2-0 से हराकर महिला एकल एसयू 5 के फाइनल में जगह बना ली हैं। वहीं नित्या श्री को चीन की लिन शुआंगबाओ से हार के बाद कांस्य पदक के लिए इंडोनेशियाई खिलाड़ी से भिड़ेगी।
रविवार रात खेले गये मुकाबले में तुलसीमथी मुरुगेसन ने मनीषा दास को 23-21, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
तुलसीमथी का फाइनल में मुकाबला चीन की किउ शिया यांग से होगा। वहीं मनीषा का डेनमार्क की कैथरीन रोसेनग्रेन से भिड़ेंगी।
एक अन्य मुकाबले में नित्या श्री को सेमीफाइनल में चीन की लिन शुआंगबाओ के खिलाफ 13-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। नित्या आज रात 8.20 बजे इंडोनेशिया की लीना मार्लिना के साथ कांस्य पदक मैच खेलेंगी।
वही मिश्रित युगल एसएस6 के कांस्य पदक मैच मैच में नित्या श्री और शिवराजन सोलामलाई की भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। नित्या श्री और शिवराजन सोलामलाई को इंडोनेशिया के सुभान और मार्लिना ने 2-0 से हराया।
भारतीय जोड़ी ने मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन अंततः 17-21 और 12-21 से हार गए।
कड़वा सत्य
नितेश ने बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

