भुवनेश्वर 15 मई (कड़वा सत्य) ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बुधवार को फेडरेशन कप 2024 एथलेटिक्स मीट के पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में 82.27 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
आज यहां कलिंगा स्टेडियम में हुई स्पर्धा में डीपी मनु ने 82.06 मीटर के साथ रजत पदक जीता, जबकि उत्तम बालासाहेब पाटिल ने 78.39 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 82 मीटर का थ्रो किया, जबकि डीपी मनु ने 82.06 मीटर के थ्रो के साथ इवेंट की शुरुआत की, जो इस इवेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी रहा। वहीं, चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 82.27 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, इसके साथ ही उन्होंने इस इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया, लेकिन आखिरी के दो थ्रो उन्होंने छोड़ने का फैसला किया। एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना इस इवेंट में 75.49 मीटर थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद, “मैंने कुछ दिन पहले दोहा में प्रतिस्पर्धा किया था। इसलिए, मैंने आखिरी दो थ्रो छोड़ने का फैसला किया। मैं अगले 10-12 दिनों में चेकिया में फिर से प्रतिस्पर्धा करूंगा। इतने लंबे समय के बाद भारत में प्रतिस्पर्धा करना अच्छा था। उन सभी प्रशंसकों को धन्यवाद जो आज हमारा समर्थन करने आए थे।” नीरज चोपड़ा ने पिछले सप्ताह दोहा में आयोजित डायमंड लीग 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान वह 88.36 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि नीरज चोपड़ा और किशोर जेना, दोनों एथलीटों ने भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा पहले ही हासिल कर चुके है।
कड़वा सत्य
नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में स्वर्ण और डीपी मनु ने जीता रजत


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

