बेंगलुरु 17 अक्टूबर (कड़वा सत्य) मैट हेनरी (पांच विकेट) और विलियम ओरूर्क (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद डेवन कॉन्वे के (91) अर्द्वशतक की मदद से न्यूजीलैंड ने वर्षा बाधित पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को तीन विकेट पर 180 बनाकर भारत पर पहली पारी के आधार पर 134 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
भारत को पहली पारी में मात्र 46 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर आयी न्यूजीलैंड टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। 18वें ओवर में कुलदीप ने टॉम लेथम (15) को पगबाधा आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई।
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 134 रनों की बढ़त बनायी


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

