पुणे 24 अक्टूबर (कड़वा सत्य) न्यूजीलैंड ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजन काल तक दो विकेट 92 रन बना लिये है।
आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 76 के स्कोर अपने दो विकेट गवां दिए। आठवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान टाॅम लेथम (15) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने 24वें ओवर में विल यंग (18) को अपना शिकार बनाया।
भोजन कालतक डेवन कॉन्वे (नाबाद 47) और रचिन रवींद्र (नाबाद 5) रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत ने आज टीम में तीन बदलाव किये है। मोहम्मद सिराज की जगह आकाश दीप, केएल राहुल की जगह शुभमन गिल और कुलदीप यादव के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।
कड़वा सत्य
न्यूजीलैंड ने बनाये भोजनकाल तक दो विकेट पर 92 रन

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

