अहमदाबाद 27 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कप्तान सोफी डिवाइन (79) और सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स (58) की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड की महिला टीम ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य दिया है।
आज यहां न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सूजी बेट्स जॉर्जिया पलिमर की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 16वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने जॉर्जिया पलिमर (41) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद प्रिया मिश्रा ने अपने पर्दापण मैच में लौरेन डाउन (तीन) को रनआउट किया। 27वें ओवर में राधा यादव ने सूजी बेट्स (58) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान सोफी डिवाइन ने एक छक्का और सात चौके लगाते हुए (79) रनों की पारी खेली। मैडी ग्रीन ने 42 गेंदों में 41 रन बनाये।
न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत को दिया 260 रनों का लक्ष्य


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

