नई दिल्ली 23 दिसंबर (कड़वा सत्य) भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में संजय सिंह के निर्वाचन के विरोध में पहलवान बजरंग पुनिया द्वारा पद्मश्री सम्मान फुटपाथ पर रखे जाने को शर्मनाक कृत्य बताते हुए व्यापारी नेता तथा कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि पद्म सम्मान देश का अभिमान हैं। उसको विरोध स्वरूप फुटपाथ पर रख कर लौटाना देश का अपमान है।
उन्होने कहा कि बजरंग के इस कृत्य को किसी भी सूरत में जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है। इससे देश में आंदोलन कर्मी पहलवानों के बारे में कोई अच्छा संदेश नहीं गया है जिसका उन्हें निश्चित रूप से अब पता लग गया होगा। अपने मुद्दे के लिये फुटपाथ पर पद्म सम्मान रखना, उस खूबी का भी अपमान है जिसके लिये पद्म सम्मान दिया गया था।
पद्म सम्मान को फुटपाथ पर रखना शर्मनाक कृत्य: खंडेलवाल


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

