रावपिंडी 24 अक्टूबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान ने गुरुवार को तीसरे टेस्ट मैच में पहली बार अलग तरह की गेंदबाजी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड को 267 पर समेटने के बाद 73 रन पर तीन विकेट गवां कर बैकफुट पर है।
इंग्लैंड को ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 10वें ओवर में शोएब बशीर ने अब्दुल्लाह शफीक (14) को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इसके बाद 13वें ओवर में जैक लीच ने सईम अयूब (19) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद कामरान गुलाम (तीन) को गस ऐटकिंसन ने बोल्ड आउट कर पाकिस्तान को 46 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 73 रन बना लिये थे और शान मसूद (नाबाद 16) और साउद शकील (16) क्रीज पर मौजूद थे।
पाकिस्तान 73 पर तीन विकेट गवांकर बैकफुट पर


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

