चटगांव 13 मार्च (कड़वा सत्य) नजमुल शान्तो की नाबाद 122 रनों की शतकीय पारी और मुशफिकुर रहीम की नाबाद 73 रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बंगलादेश ने तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आज श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ बंगलादेश ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।
256 रनों का पीछा करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 23 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये थे। लिटन कुमार दास शून्य, सौम्य सरकार तीन रन, मो. तौहीद हृदोय तीन रन और उसके बाद चौथे विकेट रूप में महमुदउल्लाह 37 रन बनाकर आउट हुये। नजमुल शांतो और मुशफिकुर रहीम ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिये 165 रनों की साझेदारी की। शांतो ने 129 गेंदों में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 122 रन की पारी खेली। वहीं मुशफिकुर रहीम ने 84 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 73 रन बनाये। बंगलादेश ने 44.4 ओवर में चार विकेट पर 257 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।
बंगलादेश ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

