शारजाह 03 अक्टूबर (कड़वा सत्य) शोबना मोस्तारी ने (36), शाति रानी (29) की जूझारू पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने गुरुवार को महिला टी-20 विश्वकप के पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को 16 रनों हरा दिया है।
120 रनों के लक्ष्य का पीछा स्कॉटलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सस्किया हार्ले (आठ) का विकेट गवां दिया। इसके बाद कप्तान कैथरीन ब्राइस (11) और एयलसा लिस्टर (11) बनाकर आउट हुई। बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे स्कॉटलैंड के लगातार विकेट गिरते रहे। सेरा ब्राइस के अलावा उनका कोई भी बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक सका। सेरा ब्राइस ने 52 गेंदों में (नाबाद 49) रनों की जूझारू पारी खेली। प्रियानाज चटर्जी (5), डार्सी कार्टर (2), लॉरना जैक (नौ) और कैथरीन फ्रेजर (2) रन बनाकर आउट हुई। अब्ताहा मकसूद (2)रन बनाकर नाबाद रही। स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 103 रन ही बना सकी और 16 रन से मुकाबला हार गई।
बांग्लादेश ने स्कॉटलैंड को 16 रनों से हराया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

