बागपत 10 जून (कड़वा सत्य) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 25 मीटर स्पोर्टस पिस्टल में उत्तर प्रदेश में बागपत के निशानेबाज पार्थ राणा ने स्वर्ण पदक जीता है।
धनौरा सिलवरनगर गांव निवासी निशानेबाज पार्थ राणा के परिजनों ने बताया कि मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में एमपी स्टेट शूटिंग एकेडमी पर एक जून से 19 जून तक 22 वी ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है जिसमें 25 मीटर स्पोर्टस पिस्टल स्पर्धा में विपिन ने 581/600 अंक का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि सेना के प्रदुमन ने रजत व सीआरपीएफ के लक्ष्य खत्री ने कांस्य पदक जीता।
बागपत के पार्थ राणा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

