माउंट मॉन्गानुई 29 दिसंबर (कड़वा सत्य) बंगलादेश और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को यहां खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले को बारिश के कारण रद्द कर दिया है।
आज यहां टॉस जीतने के बाद बंगलादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड 11 ओवर में दो विकेट पर 72 रन बनाए थे तभी तेज बारिश होने लगी और मैच रोक दिया गया। सलामी फिन एलन दो रन को राशिद हुसैन की गेंद पर शोरिफुल इस्लाम को कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। वहीं दूसरे ओपनर टिम सेफर्ट ने डेरियल मिचेल के साथ मिलकर 36 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी की। सेफर्ट ने 23 गेंदों का सामना कर 43 रन बनाए। 11ओवर के बाद बारिश होने लगी और मैच दोबारा शुरू ही नहीं हो सका। मुकाबला जब रोका गया तो डेरिल मिचेल 24 गेंदों पर 18 रन और ग्लेन फिलिप्स 14 गेंदों पर नौ रन बनाकर नाबाद थे।
बंगलादेश की ओर से शोरिफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया। बंगलादेश श्रृखला में 1-0 से आगे है। तीसरा टी-20 मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जाएगा।
राम
बारिश के कारण बंगलादेश और न्यूजीलैंड का दूसरा टी-20 मुकाबला रद्द


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

