मुंबई 10 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने प्रसिद्व उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
बीसीसीआई ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर रतन टाटा की फोटो साझा करते हुए लिखा 'बीसीसीआई श्री रतन टाटा जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है और पूरे देश के साथ शोक व्यक्त करता है। विभिन्न क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान ने भारत के विकास और सफलता की कहानी को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'
पोस्ट में कहा गया 'जुनून, सहानुभूति, दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार और उत्कृष्टता के सिद्धांतों पर आधारित उनकी असाधारण विरासत आने वाले वर्षों में भावी पीढ़ियों को प्रेरित और मार्गदर्शन करती रहेगी।'
उल्लेखनीय है कि रतन टाटा का बुधवार रात यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।
कड़वा सत्य
बीसीसीआई ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

