ब्लूमफोंटेन 30 जनवरी (कड़वा सत्य) मुशीर खान ने 131 रन की शतकीय और आदर्श सिंह ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने अंडर-19 विश्वकप के सुपर-6 के पहले मुकाबले न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को आठ विकेट पर 295 रनों का स्कोर खड़ा किया है।
आज यहां टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और उसने सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी नौ रन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर खो दिया। इसके बाद आदर्श सिंह ने मुशीर खान के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। आदर्श 58 गेंद में छह चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान उदय सहारन ने मुशीर के साथ 87 रन की साझेदारी की। उदय 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अरावेली अवनीश 17 रन, प्रियांशु मोलिया 10 रन, सचिन दास 15 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच मुशीर खान ने शतक जड़ा। यह उनका इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक है। मुशीर खान ने टूर्नामेंट में चार मैच की चार पारियों में 81.25 की औसत से 325 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और एक अर्धशतक है। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 295 रन बनाये।
भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 296 रनों का लक्ष्य

IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

