हुलुनबुइर 17 सितंबर (कड़वा सत्य) हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अजेय अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को मेजबान चीन को 1-0 से हराकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
आज यहां खेले गये फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से हराया। भारतीय टीम की ओर से जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में मैदानी गोल दागा। यह एक मात्र गोल चौथे क्वार्टर में आया। इस जीत के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

