दुबई 06 अक्टूबर (कड़वा सत्य) अरुंधति रेड्डी (तीन विकेट) और श्रेयंका पाटिल (2 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने पाकिस्तान को महिला टी-20 विश्वकप के सातवें मैच में रविवार को आठ विकेट पर 105 के स्कोर पर रोक दिया। भारत को मैच जीत के लिए 106 रन बनाने है।
आज यहां दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम मेें पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को मैच की शुुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजी के कहर का सामना करना पड़ा। पहले ही ओवर में रेणुका सिंह ने गुल फिरोजा (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में दीप्ति शर्मा ने सिदरा अमीन (8) को अपना शिकार बनाया। अरुंधति रेड्डी ने ओमाइमा सोहैल (3) को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। 10वें ओवर में श्रेयंका पाटिल ने मुनीबा अली (17) को आउट किया। आलिया रियाज (4), कप्तान फातिमा सना (13) और तुबा हसन (शून्य) पर आउट हुई। निदा डार ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक 28 रनों की पारी खेली। सैयदा अरूब शाह (14) और नाशरा संधू (6) रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय गेंदबाजी कहर के आगे पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 105 का स्कोर बना सकी।
भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 105 के स्कोर पर रोका


IPL 2026 Playoffs: आरसीबी ने पक्की की प्ले-ऑफ की सीट, बाकी 3 स्पॉट्स के लिए 7 टीमों में फंसा पेंच

Pak vs Ban Rising Stars Final: सुपरओवर में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, तीसरी बार चैंपियन

India A vs Bangladesh A: सुपर ओवर में भारत ए की हार, वैभव सूर्यवंशी को नहीं भेजने पर फैंस नाराज़

